भोपाल के मंत्रालय वल्लभ भवन में लगी भीषण आग के मामले में जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है.
भोपाल. भोपाल के मंत्रालय वल्लभ भवन में लगी भीषण आग के मामले में जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. समिति ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को सौंपी रिपोर्ट में समिति ने दुर्घटना के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अग्नि शमन प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। समिति की रिपोर्ट में कहा गया है: "घटना के बाद फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उसने खराब तरीके से काम किया।" बिल्डिंग में ढीले तारों और समय पर मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति बनी। यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की थी।
9 मार्च को लगी थी आग, मंत्रियों के जल गए थे चैंबर बता दें कि 9 मार्च को सुबह 9.30 बजे वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल में आग लगी। तेजी से फैली फैलती चली गई। चौथे और पांचवें माले तक पहुंच गई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया था। भीषण आग में पांचवीं मंजिल पर बने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी और दिलीप अहिरवार के चैंबर आग से नष्ट हो गए थे। आग क्यों लगी? जिम्मेदार कौन है? जांच के लिए सरकार ने 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है। अभी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है।
अब नष्ट सामान की रिपोर्ट तैयार की जा रही हैजांच कमेटी ने आग लगने के कारण तलाशने के लिए पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन विभाग, सुरक्षा विभाग, जीएडी (अधीक्षण) से अलग-अलग रिपोर्ट ली। इन सभी के विश्लेषण के बाद अंतरिम रिपोर्ट जारी की है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि हादसे के बाद नुकसान के आकलन के लिए ऑफसेट वैल्यू तय करने GAD ने दल गठित किया है। अब नष्ट सामान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रमुख सचिव, जीएडी मनीष रस्तोगी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जांच कमेटी की फाइनल रिपोर्ट 15 दिन में आएगी।
कोई टिप्पणी नहीं