Breaking News

इंडोनेशिया में समंदर के बीच जल उठा जहाज, चीखों से कांपा समंदर — 5 की मौत, कई लापता

इंडोनेशिया | 21 जुलाई 2025 —(यूनुस खान)
उत्तरी सुलावेसी के समंदर में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यात्रियों से भरा एक फेरी जहाज केएम बार्सिलोना वीए (KM Barcelona VA) अचानक आग की चपेट में आ गया। यह भयावह दृश्य समंदर के उस हिस्से में घटा जहां चारों तरफ पानी ही पानी है — न कोई किनारा, न कोई मदद… सिर्फ लपटें, धुआं और लोगों की चीखें।

दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय समय के अनुसार जब जहाज सुलावेसी के तलौद द्वीप से राजधानी मनाडो की ओर बढ़ रहा था, तभी उसमें आग लग गई। जहाज पर अफरा-तफरी मच गई, धुएं ने पूरे जहाज को ढक लिया और लपटों ने पलभर में जहाज को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदीं महिलाएं
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूद रही हैं, लेकिन उनके हाथों में मोबाइल फोन हैं। वह अपने डर और उस घड़ी के मंजर को रिकॉर्ड कर रही थीं। उन चीखों को सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हादसा कितना खौफनाक रहा होगा।

5 की मौत, कई घायल और लापता

अब तक की जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 से ज्यादा यात्री घायल या झुलसे हुए हैं। राहत की बात यह रही कि 280 से ज्यादा यात्रियों की जान बचा ली गई है, लेकिन कुछ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसियां, तटरक्षक दल और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर्स में भेजा गया है।

कैसे लगी आग, जांच जारी

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज में आग कैसे लगी। कुछ यात्रियों के अनुसार, इंजन रूम से पहले धुआं निकला और फिर तेज धमाका हुआ। इस संबंध में अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

---
🛑 यह हादसा एक बार फिर समुद्री यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। क्या सुरक्षा उपाय पर्याप्त थे? क्या सभी यात्रियों को समय रहते मदद मिली? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

🔔 हम आपसे अपील करते हैं कि इस तरह की आपात स्थिति में घबराएं नहीं, पहले खुद की और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
---
#इंडोनेशिया #ShipFire #समंदर_हादसा #KMBarcelonaVA #BreakingNews #InternationalNews

#vikaskirannews #vikaskirannewsblog


कोई टिप्पणी नहीं