Breaking News

जावर शांति समिति की बैठक

*शांति समिति की बैठक का आयोजन आज*

आगामी त्योहारों को शान्ति पूर्वक मनाये जाने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन आज किया गया है। आगामी त्योंहार की श्रृंखला में 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 24 मार्च को होलिका दहन, 25 मार्च को होली उत्सव, 29 मार्च को गुड फ्रायडे, 30 मार्च को रंगपंचमी, 09 अप्रैल को गुडी पड़वा, चैत्र नवरात्रारम्भ, 10 अप्रैल को चेतीचांद, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, वैशाखी, 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 अप्रैल को हनुमान जयंती, 10 मई को परशुराम जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा तथा 17 जून को ईदुज्जुहा आदि त्यौहारों को शान्ति पूर्वक मनाये जाने के लिए 05 मार्च को सायं 4.00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।


मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी के तहत आज जावर थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया नवनियुक्त नगर निरीक्षक महोदय आदरणीय रामनारायण मालवीय ने सभी जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे एवं आम जनता की पुलिस से क्या अपेक्षा है हमें बताएं इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अज मेरा पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेज सिंह भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित है कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अकबर सिद्दीकी ने किया

कई वर्षों से सक्रिय है यह समिति

पिछले कई वर्षों से यह समिति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है अपने आस पास के समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह सक्षम है

समिति द्वारा किए जाने वाले कार्य

शिक्षा : समिति द्वारा शिक्षा पर जोर दिया जाता है जावर एवं उसके आसपास के कासबो में लोगों को शिक्षा की ओर प्रेरित किया जाता है अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उन्हें समझाया जाता है बच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा

किसान : किसानों को समय-समय पर खेती से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाते हैं एवं सरकार द्वारा जो भी योजनाएं प्रदान की जाती है उनसे अवगत कराते हैं

पंचायती कार्य : समिति पंचायत में होने वाले कार्यों में भी सहयोग करती है यदि कोई समस्या आती है तो सब मिलजुल कर उसे समस्या का समाधान करते हैं

(रिपोर्टर) सुरेन्द्र राय सिहोर

#vikaskirannews #vikaskirannewsblog

कोई टिप्पणी नहीं