Breaking News

नफे सिंह राठी की हत्या गाड़ी को घेर ताबड़तोड़ फायरिंग.

झज्जर जिले के पुलिस कप्तान अर्पित जैन ने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए दो डीएसपी के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नफे सिंह राठी की कार एक रेलवे क्रॉसिंग के पास रुकी और उसी समय दूसरी कार में आये हमलावरों ने गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी.

हरियाणा: बहादुरगढ़ में INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला सुर्खियों में आ गया है. जैसे सिद्धू मुसेवाला की हत्या हुई, वैसे ही बदमाशों ने नफे सिंह राठी की हत्या कर दी. सिद्धू मुसेवाला की हत्या भी इसी तरह की गई थी. उसने सीधे मुसेवाला की कार पर गोली चलाई और मारा गया। नफे सिंह राठी की भी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई. घंटों बीत गए लेकिन पुलिस को अभी तक इस हत्याकांड के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है.


कैसे रची साजिश नफे सिंह राठी हत्या की

जानकारी के अनुसार नफे सिंह राठी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की आई-10 गाड़ी में सवार पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। मौके पर कई राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग इतनी जबरदस्ती की गाड़ी के शीशे और गाड़ी की लोहे की बॉडी को पार कर गोलियां अंदर बैठे नफे सिंह राठी और अन्य लोगों को जा लगी। बताया जा रहा है कि नफेसिंह राठी की गर्दन पर दो गोलियां लगी। इतना ही नहीं गोलियां उनके शरीर के कई हिस्सों पर लगी उनकी कमर और अन्य जगहों पर भी गोलियों के निशान बताएं गए हैं । फॉर्च्यूनर गाड़ी पर भी गोलियों के कई निशान साफ तौर से देखे जा सकते हैं।


घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार

नफे सिंह राठी की हत्या को अंजाम देकर हमलावर बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गए। इमले में नफे सिंह राठी के साथ उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई। जिस समय उन पर हमला किया गया तो गाड़ी में 5 लोग सवार थे। नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे। उनके साथ बैठे तीन अन्य साथी भी जख्मी है शाम करीब पांच बजे उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। बराही रेलवे फाटक पर हमलावरों ने इस वारदा को अंजाम दिया।

पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा

घायलों को तुरंत बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। जहां INLD प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व में दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनके समर्थक जयकिशन दलाल मांडौठी की भी मोके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी को भी कई गोलियां लगी हैं। उनकी हालत भी अभी गम्भीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू करवाई गई। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला।

22 फरवरी को मनाया था जन्मदिन

22 फरवरी को INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का जन्मदिन था। चार दिन पहले अपने परिवार और समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। लेकिन किसी को भी ये अंदेशा नही था कि ये उनका आखिरी जन्मदिन मना रहे होंगे। पिता को खोने से बदहवास बेटे ने रोते हुए कहा कि उन्हे नही पता था कि उनके पिता के साथ उनका ये आखिरी जन्मदिन होगा। उन्होंने कहा कि आज बहादुरगढ़ ने अपना रखवाला खो दिया है। जितेन्द्र राठी ने कहा कि पिछले 6-7 महीने से उन्हे हमले जानकारी मिल रहा थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की थी लेकिन उन्हे सुरक्षा नही दी गई। जितेन्द्र ने कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिलकर भी सुरक्षा देने के लिए बात की थी लेकिन उन्होंने भी उन्हे सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई। जितेन्द्र ने उनके पिता की हत्या के लिए जिम्मेदारों लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की बात भी कही है। 

(रिपोर्ट) युनुस खान भोपाल 

#vikaskirannews #vikaskirannewsblog

कोई टिप्पणी नहीं