20000 किसान 2000 ट्रैक्टर और दिल्ली कोच की पुकार कैसे निपटेगा प्रशासन और बीजेपी सरकार
पंजाब और हरियाणा से किसानों का जत्था एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहा है साल 2021 का किसानों का प्रदर्शन एक बार फिर अब आम जनता को याद आने वाला है क्योंकि अपनी मांगों की पूर्ति न होने के चलते किसान एक बार फिर पंजाब से दिल्ली की और कुच कर चुका है
दिल्ली पुलिस की खुफिया रिपोर्ट बता रही है कि किसानों के दिल्ली चलो मार्च में भाग लेने के लिए 20 हजार से ज्यादा किसान आ सकते हैं पुलिस की रिपोर्ट बता रही है कि दिल्ली आ रहे किसानों की संख्या 15 से 20000 है यह किसान अपने 2000 ट्रैक्टर भी लाने वाले हैं
यह सभी किसान 13 फरवरी यानी कि कल दिल्ली पहुंच जाएंगे इसके अलावा किसान बस ट्रेन बाइक से भी बड़ी संख्या में दिल्ली आ रहे हैं जानकारी के मुताबिक इन किसानों का इरादा अंबाला शंभू खनौरी जींद और डबवाली से दिल्ली कुच करने का है इसके चलते दिल्ली के बॉर्डर को एक बार फिर ब्लॉक किया जा सका है
खबरों के अनुसार किसान यूनियन ने निर्धारित मार्च से पहले 40 रिहर्सल की जिसमें से 10 हरियाणा में और 30 पंजाब में आयोजित की गई पंजाब में इनमें से अधिकांश रियासत सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में हुई थी
किसानों के इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा राजस्थान केरल और कर्नाटक के किसानों के भाग लेने की उम्मीद है आंदोलन को लेकर किसान संगठनों ने 100 से ज्यादा बैठक की है इसके जरिए किसानों के बीच मुद्दे पर आम सहमति बनाई गई है खुफिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार किस दिल्ली में पिछली बार से भी ज्यादा टकराव पैदा कर सकते हैं दिल्ली आ रहे हजारों किसानों को लेकर यह भी कहा गया कि इनमें से कुछ किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अधिकारी अवास के बाहर इकट्ठा होने की कोशिश कर सकते हैं अब सवाल यह है कि आखिर इन किसानों से प्रशासन कैसे निपटेगा इसको लेकर सामने आया है की हरियाणा पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है 13 फरवरी को राज्य सड़कों पर यात्रा को ज्यादा जरूरी होने तक की सीमित रखा गया है ट्रेफिक एडवाइजरी में पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बारवाल रामगढ़ डेरा बस्सी कुरुक्षेत्र या पंचकूला एन एच 344 यमुनानगर इंद्री पिपली शाह शाहबाद करनाल के रास्ते विकल्प मार्गों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को करनाल इंद्री पिपली यमुनानगर पंचकूला या कुरुक्षेत्र रामगढ़ के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा शंभू बॉर्डर पर घग्गर फ्लाईअवर बंद कर दिया गया है पुलिस ने सड़क पर सीमेंटेड बैरिकेड लगाए हैं जिससे कोई आगे ना बढ़ सके इसके अलावा ट्रैक्टर के टायर को रोकने के लिए भी पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं और सड़कों पर किले तक गढ़ा दी है इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया इसमें अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहपुर सिरसा जिला शामिल है इंटरनेट के अलावा एसएमएस सुविधाओं को भी अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं राज्य सरकार के आदेश पर कई रास्ते को बंद कर दिया गया है तो एक बड़े से रूट डायवर्जन भी किया गया है जिससे किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सकेयह आंदोलन लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है
(रिपोर्टर)
यूनुस खान भोपाल
#vikaskirannews #vikaskirannewsblog
Very sad
जवाब देंहटाएं