Breaking News

दुनिया पर मंडरा रहा बड़ा खतरा: अगले 24-48 घंटों में ईरान का इसराइल पर हमला संंभावित हमला और इसकी पृष्ठभूमि


अगले 24 से 48 घंटे दुनिया के लिए बेहद तनावपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईरान इसराइल पर बड़ा हमला कर सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह हमला आज रात ही हो सकता है।

तनाव की वजह

ईरान और इसराइल के बीच दशकों से चला आ रहा संघर्ष हाल ही में और भी ज्यादा तीव्र हो गया है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं, जिसमें मुख्य रूप से ईरान का परमाणु कार्यक्रम शामिल है। इसराइल ने हमेशा से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध किया है और इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा माना है। इस तनाव की एक और बड़ी वजह हाल ही में ईरान में हुए हमास के नेता स्माइली की हत्या मानी जा रही है, जिसके पीछे इसराइल का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है।

संभावित हमले के परिणाम

यदि यह हमला होता है, तो इसका असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। यह हमला एक बड़े युद्ध की शुरुआत हो सकता है, जिसमें अन्य देशों का भी शामिल होना तय है।

इसराइल की तैयारियाँ

सूत्रों के मुताबिक, इसराइल ने अपने आला अधिकारियों और नेताओं  को अंडरग्राउंड कर दिया है, ताकि संभावित हमले की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कदम इसराइल की गंभीरता और सतर्कता को दर्शाता है।


विश्व की प्रतिक्रिया

दुनिया भर के नेता इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि किसी तरह से इस संघर्ष को टाला जा सके। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

( रिपोर्ट यनुस खान )

#vikaskirannews #vikaskirannewsblog



कोई टिप्पणी नहीं