डबल इंजन सरकार ने मजदूरों को दिया पैसा लेकिन नगर निगम ज़ोनल अधिकारी और दलालों ने लगाई सेंद
संबल एवं कर्मकार मंडल में हुए घोटाले की जांच परत दर परत रोज खुल रही है इस घोटाले में रोज कुछ नई जानकारी मिल रही है
ऐसे ही जानकारी हमारे हाथ लगी है जिसमें सरकारी अधिकारी को ही कागज पर मजदूर बना दिया
और उनके नाम का पैसा खा गए दलाल
हमे जो दस्तावेज प्राप्त हुए है उसमें एक श्रम कार्ड एक मृत्यु प्रमाण पत्र और एक समग्र आईडी मिला है हेरात की बात यह है कि जिस रिटायर्ड अधिकारी के यह डॉक्यूमेंट है उनके परिवार वालो को इसकी जानकारी नहीं है उनको मरे हुए 10 साल हो गए लेकिन दलालों ने उनका श्रम कार्ड अप्रैल 2023 में बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र भी मई 2023 में बना दिया
दलालों के हाथ सिर्फ किसी व्यक्ति का आधार कार्ड लगना चाहिए उसके द्वारा वह श्रम कार्ड बनाते हैं उस श्रम कार्ड के बनने के बाद उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता है समग्र आईडी बनाई जाती है नकली ठेकेदार का सत्यापन बनाया जाता है उस पर ठेकेदार की सील लगाई जाती है इस तरह फाइल तैयार होती है
जब पूरी फाइल तैयार हो जाती है तो उसे निगम में वार्ड और जोंन के अनुसार लगाया जाता है पैसा पास हो जाता है
हितग्राही की बैंक पास बुक से उसका अकाउंट नंबर मिटाकर अपने ही परिवार जनों दोस्तों या पड़ोसियों का खाता नंबर डाला जाता है एवं उसमें पैसा लिया जाता है
सरकार ने जो योजना गरीब और मजदूर की सहायता के लिए बनाई थी उसे दलाल और निगम के अधिकारी अपनी तिजोरियों में भर लिया
नकली दस्तावेज बनाकर जो 2 लाख रुपए हितग्राहियों को मिलना थे दलाल और अधिकारी ले उड़े
नगर निगम ने अभी तो केवल 118 फाइलों का उजागर हुआ है
अगर गहराई से जांच की जाए तो यह 1118 से भी ऊपर निकलेंगे
हमारी टीम ने बात की:
नगर निगम की अपार आयुक्त टीना यादव से जो कि इस पूरे घोटाले की जांच कर रही है उन्होंने बताया कि जो भी इस घोटाले में संलिप्त है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
#vikaskirannews #vikaskirannewsblog
कोई टिप्पणी नहीं