हैदराबाद में ASP-DCP गिरफ्तार, सबूत मिटाने और फोन टैपिंग का मामला
इन अधिकारियों पर निलंबित डीएसपी डी प्रणीत राव के साथ सहयोग करने और साथ मिले होने का आरोप है. प्रणीत राव को पूर्व बीआरएस शासन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से खुफिया जानकारी मिटाने और कथित तौर पर फोन टैप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
अपराध में अपनी संलिप्तता छुपाने की कोशिश
दोनों पुलिस अधिकारियों ने कबूल किया है कि "पहले से ही गिरफ्तार डी प्रणीत कुमार उर्फ प्रणीत के साथ मिली भगत करके अपराध में अपनी संलिप्तता को छुपाने की कोशिश की थी." उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करके सबूतों को गायब करने, अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करने, अवैध रूप से कुछ निजी लोगों पर नजर रखने की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
प्रणीत राव की गिरफ्तारी और निलंबन
प्रणीत राव को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बाद में तेलंगाना सरकार ने निलंबित कर दिया था. उनपर अज्ञात लोगों की प्रोफाइल बनाने,और गुप्त रूप से उनकी निगरानी करने और कंप्यूटर सिस्टम और आधिकारिक डेटा को नष्ट करने का आरोप है. इससे पहले उन पर विपक्षी पार्टी के नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगा था.
#vikaskirannews #vikaskirannewsblog
कोई टिप्पणी नहीं